उमंग सिंघार ने कहा कि 2014 से किसानों की आय दोगुनी करने की बात हो रही है, लेकिन जमीनी हकीकत नहीं बदली। मनरेगा, जल जीवन मिशन और टैक्स राहत को लेकर भी उन्होंने नाराजगी जताई।
बजट में किसान फिर नजरअंदाज
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने केंद्रीय बजट पर सवाल उठाते हुए कहा कि किसानों के लिए कोई ठोस नई घोषणा नहीं की गई है। एमएसपी, सोयाबीन-मक्का की खरीद और उचित दाम को लेकर किसान अब भी परेशान हैं।
उद्योगपतियों को फायदा, आम जनता उपेक्षित : सिंघार
आयुष्मान कार्ड और जनकल्याण योजनाओं का जिक्र करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बजट में आम आदमी की बजाय उद्योगपतियों के लाभ को प्राथमिकता दी गई है।