डाक विभाग में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। भारतीय डाक विभाग के इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आइपीपीबी) के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग में विभिन्न प्रोफेशनल्स की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। बैंक द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, एग्जीक्यूटिव एसोशिएट कंसल्टेंट-आइटी, एग्जीक्यूटिव कंसल्टेंट-आइटी और एग्जीक्यूटिव सीनियर कंसल्टेंट-आइटी के कुल 43 पदों पर संविदा के आधार पर भर्ती की जा रही है। इन पदों के लिए 13 जून से चल रही आवेदन प्रक्रिया आज यानी मंगलवार, 3 जुलाई 2023 को समाप्त होने जा रही है।
भारतीय डाक विभाग के इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आइपीपीबी) के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग में विभिन्न प्रोफेशनल्स की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है।
Comments (0)