Job/career: राजस्थान हाईकोर्ट जॉब का शानदार मौका दे रहा है। न्यायालय ने स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती निकाली है। इसके तहत, कुल 277 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। अब ऐसे में, जो भी कैंडिडेट्स इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट https://hcraj.nic.in/hcraj पर जाकर अप्लाई कर पाएंगे। इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 01 अगस्त, 2023 से शुरू होगी और 30 अगस्त, 2023 तक चलेगी। परीक्षा शुल्क जमा करने की लास्ट डेट भी 31 अगस्त है। हालांकि, कैंडिडेट्स एक बात का ध्यान रखें कि आवेदन करने की लास्ट डेट बीतने के बाद कोई एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
राजस्थान हाईकोर्ट जॉब का शानदार मौका दे रहा है। न्यायालय ने स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती निकाली है
Comments (0)