साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने हाल ही में फिल्म धुरंधर 2 देखने के बाद सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया साझा की। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए फिल्म, उसके कलाकारों और मेकिंग की खुलकर तारीफ की। अल्लू अर्जुन ने फिल्म को “स्वैग के साथ देशभक्ति” से भरपूर बताया। उन्होंने लिखा कि यह एक ऐसी फिल्म है, जो हर देशभक्त को गर्व महसूस कराएगी और इसमें कई ऐसे पल हैं, जहां दर्शक तालियां बजाने पर मजबूर हो जाएंगे।
रणवीर सिंह और आदित्य धर की सराहना
एक्टर अल्लू अर्जुन ने खास तौर पर रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस की जमकर सराहना की। साउथ सुपरस्टार ने कहा कि रणवीर सिंह एक बेहद प्रतिभाशाली और शानदार अभिनेता हैं और उन्हें इस बात पर गर्व है कि उनके देश में ऐसा कलाकार मौजूद है। उन्होंने रणवीर के अभिनय को “आग लगा देने वाला” बताया।
आदित्य धर ने फिल्म में कमाल कर दिया
इसके साथ ही, फिल्म के निर्देशक आदित्य धर की भी उन्होंने खूब प्रशंसा की। अल्लू अर्जुन ने कहा कि आदित्य धर ने फिल्म में कमाल कर दिया है और वे खुश हैं कि भारत में उनके जैसे फिल्ममेकर हैं, जो इंटरनेशनल स्तर का काम कर रहे हैं। फिल्म में R. Madhavan और अन्य कलाकारों के अभिनय की भी उन्होंने सराहना की, साथ ही फिल्म के तकनीकी पक्ष को भी बेहतरीन बताया।
अल्लू अर्जुन की इस प्रतिक्रिया के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्साह और बढ़ गया है। उनकी तारीफ ने ‘धुरंधर 2’ को लेकर सकारात्मक माहौल बना दिया है।
Comments (0)