भोपाल: राजधानी भोपाल के कई इलाकों में शुक्रवार को बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार, मेंटेनेंस और मरम्मत कार्य के चलते अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। कुछ इलाकों में 2 घंटे, तो कुछ क्षेत्रों में 7 घंटे तक बिजली बंद रह सकती है। बिजली कंपनी ने प्रभावित क्षेत्रों के रहवासियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए बिजली से जुड़े जरूरी काम पहले ही निपटा लें।
सुबह 9 से 11 बजे तक बिजली बंद
- शुक्रवार को सुबह 9 बजे से 11 बजे तक इन क्षेत्रों में बिजली कटौती रहेगी:
- राहुल नगर
- प्यारे लाल खंडेलवाल परिसर
- आसपास के क्षेत्र
सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक कटौती
सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक दो अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
पहला क्षेत्र:
- दीपक सोसायटी
- रोहित नगर फेज-3
- देवालय
- द मार्क
- हनुमान नगर
- आसपास के क्षेत्र
दूसरा क्षेत्र:
- 1100 क्वार्टर
- देवानी पट्टी
- ई-7
- आसपास के क्षेत्र
शाम 4 बजे तक इन इलाकों में नहीं आएगी बिजली
सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक इन क्षेत्रों में बिजली कटौती की जाएगी:
पहला क्षेत्र:
- के-सेक्टर
- एल-सेक्टर
- एचआईजी क्वार्टर
- गीत मोहिनी
- इसरो कॉलोनी
- सागर सिल्वर स्प्रिंग
- आसपास के क्षेत्र
- दूसरा क्षेत्र:
- पिपलिया पेंदे खान
- आसपास के क्षेत्र
- शाम 5 बजे तक इन इलाकों में रहेगी बिजली कटौती
सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक इन क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी:
पहला क्षेत्र:
- सीटीओ
- कैलाश नगर
- सर्वोदय कॉलोनी
- पूजाश्री
- आसपास के क्षेत्र
दूसरा क्षेत्र:
- जाट क्षेत्र
- कैंप नंबर 12
- सत्यम नगर
- मथाई नगर
- नंदा नगर
- आसपास के क्षेत्र
बिजली कटौती से पहले कर लें जरूरी तैयारी
मरम्मत कार्य के दौरान प्रभावित इलाकों में निर्धारित समय तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। ऐसे में लोगों को सलाह है कि मोबाइल और जरूरी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पहले से चार्ज कर लें। पानी की मोटर, घरेलू कामकाज और बिजली पर निर्भर जरूरी कार्य भी कटौती शुरू होने से पहले निपटा लें।