आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म की सफलता को लेकर सिनेमा जगत के कई बड़े सितारे अपनी तारीफ कर चुके हैं। महेश बाबू, जूनियर एनटीआर, अल्लू अर्जुन, विजय देवरकोंडा, आलिया भट्ट और कंगना रनौत सहित कई सेलेब्स ने आदित्य धर के डायरेक्शन की सराहना की।
अमीषा पटेल ने दी आदित्य धर को बधाई
अब इस लिस्ट में अमीषा पटेल का नाम भी जुड़ गया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म की जमकर तारीफ करते हुए टीम को बधाई दी और बॉलीवुड को जागने की नसीहत भी दी। अमीषा ने लिखा कि “आई ओपनर इंडस्ट्री धुरंधर 2 की तारीफ कर रही है, शानदार है और ये ब्रांड ये तारीफ डिजर्व भी करता है। इंडस्ट्री को ये एहसास करने की जरूरत है कि आदित्य धर ने फिल्म बनाई है, प्रोजेक्ट नहीं।
प्रोजेक्ट्स बनाना बंद करो और फिल्म बनाना शुरू करो
एक्टर्स को कास्ट किया है, इंस्टाग्रामर्स को नहीं जो पार्टीज में ट्रेंड करते हैं। प्रोजेक्ट्स बनाना बंद करो और फिल्म बनाना शुरू करो। अमीषा के इस पोस्ट ने इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है और फिल्म की सफलता पर नए दृष्टिकोण की बहस शुरू कर दी है। उनके शब्द बॉलीवुड को याद दिलाते हैं कि वास्तविक फिल्मों और मजबूत कहानियों पर ध्यान देना कितना जरूरी है, बजाय केवल सोशल मीडिया ट्रेंड्स और “प्रोजेक्ट्स” पर निर्भर रहने के। अमीषा पटेल की यह प्रतिक्रिया दर्शकों और सेलेब्स दोनों के बीच चर्चा का विषय बन गई है, और आदित्य धर की फिल्म के बढ़ते नाम को और मजबूत कर रही है।