निर्देशक शिवा की कंगुवा, जिसमें सूर्या, दिशा पटानी और बॉबी देओल मुख्य भूमिका में हैं, बॉक्स ऑफिस पर स्थिर है, और दूसरे दिन भी अच्छा कारोबार किया। कंगुवा के निर्माता ने कहा कि, सिनेमाघरों को फिल्म के शो के दौरान कम वॉल्यूम देने को कहा गया है। हालांकि 350 करोड़ के महंगे बजट तक फिल्म सिनेमाघरों में टिक पाएगी या नहीं यह देखना मुश्किल है क्योंकि इससे पहले आई मंहगे बजट वाली जूनियर एनटीआर की देवरा का हाल भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है, जिसके चलते कंगुवा के लिए अच्छा बिजनेस करना जरुरी हो गया है।
11 नवंबर 2024 को रिलीज हुई कंगुवा में सूर्या ने कंगुवा नामक योद्धा की मुख्य भूमिका निभाई है। वह फ्रांसिस नामक एक इनामी शिकारी की भूमिका भी निभाते नजर आ रहे हैं।
Comments (0)