मुंबई – डकैत बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। 10 अप्रैल को रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और कमाई के आंकड़े भी लगातार बढ़ते नजर आ रहे हैं।
दूसरे दिन 7 करोड़ की कमाई
Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे दिन करीब 7 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म को 28.5% की ऑक्यूपेंसी मिली और यह 3,734 शोज पर रिलीज हुई। भाषा के हिसाब से देखें तो हिंदी में फिल्म ने 1.4 करोड़ और तेलुगू में 5.6 करोड़ रुपये की कमाई की। हालांकि ये आंकड़े अभी आधिकारिक नहीं हैं।
दो दिन में 13.55 करोड़ का कलेक्शन
पहले दिन 6.55 करोड़ की कमाई करने वाली इस फिल्म का दो दिनों का कुल कलेक्शन अब 13.55 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जो एक अच्छा संकेत माना जा रहा है।
दुनियाभर में 24.81 करोड़ का कारोबार
फिल्म को ओवरसीज मार्केट में भी शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। अब तक फिल्म ने विदेशों में करीब 9 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है और इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस 24.81 करोड़ तक पहुंच गया है।
स्टारकास्ट और कहानी
फिल्म को शैनील देव ने डायरेक्ट किया है। इसमें मृणाल ठाकुर, अदिवी शेष और अनुराग कश्यप लीड रोल में नजर आ रहे हैं। यह एक एक्शन-रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसमें मृणाल और अदिवी की लव स्टोरी को दिखाया गया है।
नानी ने की जमकर तारीफ
साउथ सुपरस्टार नानी ने फिल्म की तारीफ करते हुए इसे “ब्लॉकबस्टर” बताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि फिल्म का थिएट्रिकल एक्सपीरियंस मिस नहीं करना चाहिए और अदिवी शेष का यह अब तक का बेस्ट परफॉर्मेंस है। इस पर अदिवी शेष ने भी रिएक्ट करते हुए नानी का धन्यवाद किया और कहा कि उनका रिव्यू टीम के लिए बेहद खास है।