निर्देशक आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। वर्ल्डवाइड कमाई अब 1600 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुकी है और हर तरफ इस फिल्म की चर्चा है। हाल ही में कॉमेडियन जाकिर खान ने स्क्रीन अवॉर्ड्स को होस्ट करते हुए फिल्म की तारीफ की, लेकिन इसके साथ ही उन्होंने बॉलीवुड पर मज़ेदार अंदाज में तंज भी कसा।
धुरंधर से सबकी जली तो है...
जाकिर ने कहा कि, मैं ये कहना चाहता हूं कि बॉलीवुड के लोग कितने ही बधाई पोस्ट डाल दें, कितनी ही कहानी शेयर करें, कितने ही इंटरव्यू में बोल दें 'धुरंधर मेरी पसंदीदा फिल्म है', लेकिन सच तो ये है कि धुरंधर से सबकी जली तो है। जाकिर खान ने इस मज़ाकिया तंज को और आगे बढ़ाते हुए कहा कि, फिल्म में बम फटे लियारी में, लेकिन धुआं बांद्रा से लेकर जुहू तक उड़ा है।
फिल्मों के प्रचार और हाइप पर कटाक्ष
इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर जाकिर के इस अंदाज की खूब चर्चा हो रही है। लोग उनके हास्यपूर्ण और तंज भरे अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं, और उनका यह बयान बॉलीवुड में हल्के-फुल्के तरीके से फिल्मों के प्रचार और हाइप पर कटाक्ष माना जा रहा है। कुल मिलाकर, जाकिर खान ने 'धुरंधर: द रिवेंज' की सफलता की तारीफ तो की, लेकिन साथ ही बॉलीवुड के ग्लैमर और हाइप पर भी मजाकिया तंज से ध्यान खींचा।