आदित्य धर द्वारा निर्देशित और रणवीर सिंह अभिनीत जासूसी थ्रिलर 'धुरंधर: द रिवेंज' (धुरंधर 2) ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर ऐसी सुनामी लाई है, जिसने कई बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। इस जासूसी थ्रिलर ने महज 11 दिनों में वर्ल्डवाइड 1300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।
1255 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया
19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन से ही जबरदस्त ओपनिंग ली और लगातार रिकॉर्ड तोड़ कमाई जारी रखी। शुरुआती 10 दिनों में फिल्म ने वैश्विक स्तर पर 1255 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, वहीं 11वें दिन भी इसकी रफ्तार कम नहीं हुई और फिल्म ने 65–70 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस किया।
बड़े रिकॉर्ड हुए ध्वस्त
‘धुरंधर 2’ ने हिंदी सिनेमा के कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इसने पुष्पा2: The Rule (हिंदी) के 812 करोड़ रुपये के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। इसके साथ ही यह फिल्म अब भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनने की ओर तेजी से बढ़ रही है।
स्टारकास्ट का दम
फिल्म में रणवीर सिंह के साथ अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन, सारा अर्जुन और राकेस बेदी जैसे दिग्गज कलाकार नजर आ रहे हैं, जिनकी परफॉर्मेंस को दर्शकों और समीक्षकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली है।
फिल्म का घरेलू प्रदर्शन भी उतना ही दमदार रहा है:
इंडिया नेट कलेक्शन: लगभग 850 करोड़ रुपये
कुल भारतीय ग्रॉस: 1000 करोड़ रुपये के पार
यह आंकड़े बताते हैं कि फिल्म को देशभर में जबरदस्त दर्शक समर्थन मिल रहा है।
अब अगला लक्ष्य
‘धुरंधर 2’ अब 2025 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर (895 करोड़ रुपये) के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब पहुंच चुकी है। ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि अगर यही रफ्तार बनी रही, तो यह फिल्म जल्द ही हिंदी सिनेमा की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन सकती है।