धुरंधर 2 ने थिएटर्स में धमाकेदार शुरुआत के बाद अब अपनी रफ्तार धीमी कर दी है। फिल्म ने 1000 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है, लेकिन अब कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है।
‘धुरंधर 2’ का कलेक्शन
धुरंधर 2 ने ओपनिंग डे पर 102.55 करोड़ रुपये की जोरदार शुरुआत की थी और अब तक इसका सफर बेहद शानदार रहा है। हालांकि 22वें दिन फिल्म ने 7.15 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे लगातार दूसरे दिन कलेक्शन सिंगल डिजिट में पहुंच गया है।
फिल्म का कुल इंडिया नेट कलेक्शन 1,048.42 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड ग्रॉस 1665.23 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।
वीक वाइज प्रदर्शन
धुरंधर 2 ने पहले वीक में 674.17 करोड़ रुपये, दूसरे वीक में 263.65 करोड़ रुपये और तीसरे वीक में 110.60 करोड़ रुपये की कमाई की है। अब चौथे वीक में फिल्म की रफ्तार धीमी पड़ती नजर आ रही है।
‘डकैत’ का असर
नई रिलीज डकैत अब थिएटर्स में उतर चुकी है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या यह फिल्म धुरंधर 2 की कमाई पर कोई बड़ा असर डाल पाती है या नहीं।
‘प्रोजेक्ट हेल मेरी’ का कलेक्शन
प्रोजेक्ट हेल मेरी भी भारतीय बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाई कर रही है।
15वें दिन फिल्म ने 1.60 करोड़ रुपये जुटाए और इसका टोटल इंडिया नेट कलेक्शन 44.80 करोड़ रुपये पहुंच गया है।
वहीं वर्ल्डवाइड यह फिल्म 4000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है