बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड एक्शन फिल्म धुरंधर-2 ने अपनी रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। ट्रेड एनालिस्ट्स के अनुसार, फिल्म की एडवांस बुकिंग के आंकड़े उम्मीद से कई गुना ज्यादा हैं और उन्होंने फिल्म की सफलता के रुझान को पहले ही तय कर दिया है।
फिल्म की मार्केटिंग टीम ने एक डुअल-प्राइसिंग मॉडल अपनाया है, जो लग्जरी और किफायती दोनों तरह के दर्शकों को आकर्षित कर रहा है। इस रणनीति के चलते, फिल्म ने रिलीज से पहले ही कड़ों करोड़ की कमाई कर ली है और आंकड़े तेजी से बढ़ रहे हैं।
टिकट कीमतों में बड़ा अंतर
मुंबई के पॉश इलाकों में, जैसे INOX मेगाप्लेक्स, एक रिक्लाइनर सीट के लिए टिकट की कीमत ₹2,900 तक है।
वहीं, दक्षिण भारत में चेन्नई के AGS Cinemas में सबसे सस्ता टिकट मात्र ₹59 में उपलब्ध है।
विशेषज्ञों का कहना है कि यह स्मार्ट प्राइसिंग स्ट्रेटेजी सुनिश्चित करती है कि फिल्म बड़े शहरों के मल्टीप्लेक्स से लेकर छोटे कस्बों के सिंगल-स्क्रीन थिएटरों तक हर जगह हाउसफुल रहे। वैराइटी की ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म के निर्माता भारत के विविध बाजार और दर्शकों की आर्थिक विविधता को ध्यान में रखते हुए इस रणनीति को अपनाया है।
‘धुरंधर-2’ की धमाकेदार शुरुआत लगभग तय
बॉक्स ऑफिस एक्सपर्ट्स का मानना है कि ‘धुरंधर-2’ की धमाकेदार शुरुआत लगभग तय है, और एडवांस बुकिंग के रुझानों को देखते हुए यह फिल्म आने वाले हफ्तों में बड़े रिकॉर्ड भी तोड़ सकती है।
Comments (0)