रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ने रिलीज के पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। फिल्म ने भारत और ओवरसीज मार्केट में मिलाकर पहले दिन ही लगभग 200 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर डाला। प्रीव्यू शोज में ही फिल्म ने 50 करोड़ से अधिक का ग्रॉस कलेक्शन कर अपनी रिकॉर्डतोड़ ओपनिंग का संकेत दे दिया था।
हिंदी वर्जन में लगभग 99 करोड़ का कलेक्शन हुआ
गुरुवार को रिलीज के दिन सुबह से ही शोज भर गए और दिन खत्म होने तक सारे अनुमानों को पीछे छोड़ दिया। सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन लगभग 120 करोड़ रुपये रहा, जिसमें नेट कलेक्शन करीब 102 करोड़ रुपये है। केवल हिंदी वर्जन से ही लगभग 99 करोड़ का कलेक्शन हुआ।
धुरंधर 2 ने की शानदार शुरुआत
ओवरसीज मार्केट में भी धुरंधर 2 ने शानदार शुरुआत की। अनुमान है कि पहले दिन फिल्म ने लगभग 5 मिलियन डॉलर (करीब 48 करोड़ रुपये) का ग्रॉस ओवरसीज कलेक्शन किया। अंतिम आंकड़े इससे भी अधिक हो सकते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि धुरंधर 2 की इस रिकॉर्डतोड़ ओपनिंग ने बॉलीवुड की वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर नई ऊंचाइयों का रास्ता खोल दिया है
Comments (0)