रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर-2 बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बन चुकी है। फिल्म लगातार कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ रही है और दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स पा रही है। फिल्म में सभी कलाकारों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिससे यह देशभर में हिट साबित हुई है।
आदित्य धर के काम को सही सम्मान नहीं मिलता
इस बीच बॉलीवुड और हिंदी सिनेमा की सुपरस्टार कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर निर्देशक आदित्य धर की जमकर तारीफ की। कंगना ने फिल्म इंडस्ट्री में डायरेक्टर्स की स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि उन्हें उनके काम का सही सम्मान और क्रेडिट नहीं मिलता। उन्होंने हॉलीवुड डायरेक्टर्स जैसे Steven Spielberg, Quentin Tarantino और Christopher Nolan का उदाहरण देते हुए कहा कि ,हमारे यहां डायरेक्टर्स ओवरवर्क्ड और अंडरपेड रहते हैं। कंगना ने कहा कि आदित्य धर जैसे टैलेंटेड डायरेक्टर का स्थापित होना ‘धुरंधर 2’ की सबसे बड़ी उपलब्धि है और उनकी कहानी कई युवा फिल्ममेकरों को प्रेरित करेगी।
राजामौली ने फिल्म धुरंधर -2 की जमकर तारीफ
सुपरस्टार निर्देशक एसएस राजामौली ने भी फिल्म धुरंधर -2 की जमकर तारीफ की। उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा कि, ‘धुरंधर 2’ ने अपने स्केल, आत्मा, राइटिंग, कास्टिंग, टेक्निकल एग्जीक्यूशन, म्यूजिक और वर्ल्ड डिजाइन में ओरिजिनल फिल्म को भी पीछे छोड़ दिया। राजामौली ने फिल्म के इमोशनल पहलू, प्लॉट ट्विस्ट और रणवीर सिंह और आर माधवन के प्रदर्शन की विशेष सराहना की।
धुरंधर-2 ने तोड़े बॉलीवुड के कई रिकॉर्ड
ट्रेड एनालिस्ट्स के मुताबिक, फिल्म की भारी एडवांस बुकिंग, रणवीर सिंह का स्टारडम और शानदार एक्शन सीक्वेंस ने इसे बॉक्स ऑफिस पर हिट बनाना सुनिश्चित किया। पहले पार्ट की तुलना में यह फिल्म 138.5% ज्यादा ओपनिंग रिकॉर्ड कर चुकी है। ओवरसीज मार्केट में भी फिल्म ने 64 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है।‘धुरंधर 2’ की इस जबरदस्त सफलता ने यह साबित कर दिया कि आदित्य धर जैसे डायरेक्टर्स और रणवीर सिंह जैसे सितारे मिलकर बॉलीवुड में नए रिकॉर्ड बना सकते हैं।
Comments (0)