रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। हालांकि, इसके पेड प्रीव्यू के जरिए लोग इसे पहले ही देखने का मौका पा रहे हैं। एडवांस बुकिंग इतनी तेज़ है कि दर्शक फिल्म के पहले दिन ही थिएटर में बैठने को तैयार हैं, भले ही फिल्म का रनटाइम लंबा हो।
‘धुरंधर’ ने 1300 करोड़ रुपये का कारोबार किया था
फिल्म के पेड प्रीव्यू, फर्स्ट डे और ओवरसीज एडवांस बुकिंग आंकड़े सामने आए हैं, जो संकेत देते हैं कि फिल्म पहले ही दिन दुनियाभर से 200 करोड़ रुपये का कारोबार करने के क़रीब है। रणवीर सिंह और आदित्य धर की पहली फिल्म ‘धुरंधर’ ने दुनियाभर में 1300 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
‘धुरंधर 2’ का क्रेज दर्शकों के बीच बेहद उच्च है
हालांकि, पहले दिन की कमाई केवल 28 करोड़ रुपये रही थी, लेकिन अब फिल्म के प्रति उत्साह और एडवांस बुकिंग को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि कलेक्शन पहले से अधिक होगा।‘धुरंधर 2’ का क्रेज दर्शकों के बीच बेहद उच्च है और इसे सिनेमाघरों में देखने का उत्साह फिल्म की पहले ही दिन की बॉक्स ऑफिस कमाई में बड़ा योगदान देगा।
Comments (0)