आदित्य धर के निर्देशन में बनी 'धुरंधर: द रिवेंज' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा लगातार जारी है। आपको बता दें कि, रणवीर की फिल्म को रिलीज हुए 7 दिन हुए हैं और इतने कम समय में ही ये फिल्म 1000 करोड़ क्लब के पास पहुंच गई है। 102 करोड़ की भारी-भरकम कमाई के साथ ओपनिंग की थी, जिसके बाद वीकेंड पर तो इसकी जबरदस्त कमाई जारी रही ही।
धुरंधर-2 लगातार छप्परफाड़ कमाई कर रही
इसके साथ ही वर्किंग डेज पर भी फिल्म धुरंधर-2 लगातार छप्परफाड़ कमाई करती रही, जिसके दम पर ये सात दिनों में ही 1000 करोड़ के कलेक्शन के नजदीक पहुंच गई है। रणवीर सिंह स्टारर इस ब्लॉकबस्टर का मुकाबला साउथ सिनेमा के सुपरस्टार पवन कल्याण की फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' से हुआ, जिसकी रफ्तार धुरंधर 2 की आंधी में धीमी पड़ गई है।
'धुरंधर 2' ने पेड प्रीव्यू से ही 43.00 करोड़ रुपये की कमाई की
रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर 2' ने पेड प्रीव्यू से ही 43.00 करोड़ रुपये की कमाई कर ली। इसके बाद पहले दिन (19 मार्च) को फिल् मकी कमाई में बड़ी उछाल आई और यह 102.55 करोड़ रुपये तक पहुंच गई, इसके बाद दूसरे दिन (शुक्रवार) की कमाई 80.72 करोड़ रुपये रही। फिल्म ने वीकेंड पर जबरदस्त छलांग मारी और तीसरे दिन (शनिवार) को 113.00 करोड़ रुपये और चौथे दिन (रविवार) 114.85 करोड़ रुपये कमाए।
विदेशों में धुरंधर का धमाल जारी
पहले मंडे यानी पांचवे दिन फिल्म ने 65 करोड़, छठवें दिन (मंगलवार) 56.60 करोड़ और अब सातवें दिन 43.76 करोड़ का कलेक्शन करते हुए कई बड़े रिकॉर्ड तोड़दिए हैं। धुरंधर 2 की अब तक की कमाई की बात करें तो भारत में रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ने 619.48 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है और विदेशों में भी फिल्म खूबधूम मचा रही है।
धुरंधर ने 'एनिमल' के रिकॉर्ड को किया चकनाचूर
आदित्य धर की फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 941 करोड़े के पार पहुंच गया है। यानी अब ये फिल्म 1000 करोड़ के आंकड़े से बस कुछ इंच ही दूरी पर है, जो जल्दी ही खत्म होने वाली है। इसी के साथ रणवीर सिंह की फिल्म ने रणबीर कपूर की 'एनिमल' के रिकॉर्ड को भी चकनाचूर कर दिया है। रणबीर कपूर की 'एनिमल' का लाइफटाइम कलेक्शन 917 करोड़ था, जिससे रणवीर की 'धुरंधर 2' काफी आगे निकल गई है।