बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने हाल ही में अपनी प्राइवेसी को लेकर खुलकर बात की। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि किसी की अनुमति के बिना उसके बॉडी पार्ट्स पर कैमरा ज़ूम करना और उसे वायरल करना पूरी तरह गलत है।
रील लाइफ और रियल लाइफ में बड़ा अंतर होता है
अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने अपने गाने ‘भीगी साड़ी’ का उदाहरण देते हुए कहा कि उस गाने में उन्होंने जानबूझकर एक सेंसुअल अवतार अपनाया था, क्योंकि यह उनकी अपनी पसंद और फिल्म की जरूरत थी। लेकिन उन्होंने साफ किया कि रील लाइफ और रियल लाइफ में बड़ा अंतर होता है।
बॉडी पार्ट्स पर ज़ूम करना प्राइवेसी का उल्लंघन
बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने आगे कहा कि, जब मैं निजी जिंदगी में बाहर निकलती हूं, तो मुझे अपनी पसंद के कपड़े पहनने की आजादी है। इसका मतलब यह नहीं कि कोई बिना मेरी जानकारी के मुझे रिकॉर्ड करे, मेरे बॉडी पार्ट्स पर ज़ूम करे या उन वीडियो को स्लो-मोशन और अजीब म्यूजिक के साथ वायरल करे।
जाह्नवी के बयान पर सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग
उन्होंने इस तरह की हरकतों को प्राइवेसी का गंभीर उल्लंघन बताते हुए कहा कि बिना सहमति के किसी को सेक्शुअलाइज़ करना पूरी तरह अनुचित और गलत है।अभिनेत्री जाह्नवी कपूर के इस बयान ने सोशल मीडिया पर भी प्राइवेसी और व्यक्तिगत सम्मान को लेकर नई बहस छेड़ दी है।