बॉलीवुड अभिनेत्री निम्रत कौर ने अपने जन्मदिन के खास अवसर पर वाराणसी पहुंचकर भगवान शिव के दर्शन किए। उन्होंने प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ मंदिर में सुबह होने वाली मंगल आरती में शामिल होकर बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लिया।
इस दौरान बॉलीवुड अभिनेत्री निमरत कौर ने मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना की और आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव किया। उन्होंने इस खास पल की कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी साझा कीं, जिन्हें फैंस ने खूब पसंद किया।
सोशल मीडिया पर साझा किया अनुभव
बॉलीवुड अभिनेत्री निमरत कौर ने अपनी पोस्ट में लिखा कि इस साल अपने जन्मदिन की शुरुआत बाबा विश्वनाथ के आशीर्वाद के साथ करना उनके लिए बेहद खास और यादगार अनुभव रहा। उन्होंने बताया कि यह उनका पहली बार वाराणसी आना था और यहां की आध्यात्मिक ऊर्जा ने उनके दिल को खुशी और शांति से भर दिया। सोशल मीडिया पर तस्वीरें सामने आने के बाद फैंस और सेलेब्रिटीज ने उन्हें जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं दीं। कई लोगों ने उनकी सादगी और धार्मिक आस्था की भी तारीफ की।
आपको बता दें कि, काशी विश्वनाथ मंदिर देश के सबसे पवित्र शिव मंदिरों में से एक माना जाता है और हर साल लाखों श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में जन्मदिन जैसे खास दिन पर यहां आकर पूजा करना निमरत कौर के लिए एक खास आध्यात्मिक अनुभव बन गया।
Comments (0)