भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह की पर्सनल लाइफ भले ही हमेशा विवादों में रहती हो, लेकिन अपने करियर में वो हर दिन नई ऊंचाईयों को छू रहे हैं। शानदार अभिनेता पवन सिंह अब महज भोजपुरी तक ही सीमित नहीं रह गए हैं। आपको बता दें कि, भोजपुरी इंडस्ट्री और बॉलीवुड में अपनी आवाज का जलवा बिखेरने के बाद अब उन्होंने साउथ सिनेमा की ओर कदम बढ़ा दिया है।
पवन सिंह की साउथ में एंट्री
पावर स्टार पवन सिंह अब साउथ स्टार अदीवी सेष की फिल्म डकैत के लिए गाना गाने जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, इस फिल्म का गाना 'टचबडी' 28 मार्च को रिलीज होने वाला है। खास बात ये है कि इस गाने में क्वीन ऑफ द चार्ट्स कही जाने वालीं जोनिटा गांधी भी अपनी आवाज देंगी। आपको बता दें कि, एक पोस्टर जारी कर इसका ऐलान किया गया।
आपको बता दें कि, इस पोस्टर में पवन सिंह को भोजपुरी किंग बताया गया है, जो उनकी पॉपुलैरिटी और फैन फॉलोइंग को साफ दर्शाता है। साउथ स्टार अदीवी सेष की फिल्म डकैत एक प्रेम कथा, 10 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है।
पवन सिंह के गाने यूट्यूब पर करोड़ों व्यूज बटोरते हैं
भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह लंबे समय से भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे बड़े सितारों में गिने जाते हैं। उन्हें यूं ही नहीं ट्रेंडिंग स्टार कहा जाता है। वो जहां भी जाते हैं लाइमलाइट लूट लेते हैं। आपको बता दें कि, अभिनेता पवन सिंह के गाने यूट्यूब पर करोड़ों व्यूज बटोरते हैं और उनका नाम आते ही फैंस में अलग ही क्रेज देखने को मिलता है।उनकी पहचान सिर्फ भोजपुरी तक सीमित नहीं रही- पवन सिंह बॉलीवुड में भी अपनी आवाज का जादू चला चुके हैं।
पवन सिंह ने स्त्री 2 फिल्म का काटी रात भी गाया था
सुपरस्टार अभिनेता और गायक पवन सिंह ने स्त्री 2 फिल्म का काटी रात भी गाया था। जो खूब हिट हुआ था। अब साउथ फिल्म के लिए गाना गाना उनके करियर का बड़ा माइलस्टोन माना जा रहा है। आपको बता दें कि, भोजपुरी, बॉलीवुड और अब साउथ- तीनों इंडस्ट्री में अपनी मौजूदगी दर्ज कराकर पवन सिंह ने साबित कर दिया है कि उनकी आवाज और स्टारडम किसी एक भाषा तक सीमित नहीं है।