बॉलीवुड के सुपरस्टार अभिनेता सैफ अली खान और अभिनेत्री करीना कपूर की शादी को 13 साल हो चुके हैं। हाल ही में बहन सोहा अली खान से बातचीत में सैफ ने बताया कि, उनकी खुशहाल शादी का राज क्या है, वो इसका पूरा क्रेडिट करीना को देते हैं।
सैफ ने इनसिक्योरिटीज पर बात की
बहन सोहा अली खान से बातचीत में अभिनेता सैफ अली खान ने अपनी शादी और रिश्तों को लेकर खुलकर बात करते हुए कहा कि, उनकी शादी करीना कपूर के साथ इसलिए अच्छी चल रही है क्योंकि दोनों के बीच प्यार, अपनापन और आपसी समझ है। इसके साथ ही एक्टर ने इस दौरान अपनी इनसिक्योरिटीज पर भी बात की।
करीना की दयालुता ने इस रिश्ते को मजबूत बनाया
अभिनेता सैफ अली खान ने बताया है कि, वह खुद को बहुत भाग्यशाली मानते हैं कि आज वह एक स्थिर और खुशहाल रिश्ते में हैं। अभिनेता के मुताबिक पहले उनके रिश्ते इतने स्थिर या खुशहाल नहीं रहे, लेकिन अब हालात बदल गए हैं। सैफ ने आगे बोलते हुए कहा कि, उनकी अपनी समझदारी और करीना की दयालुता और समझ ने इस रिश्ते को मजबूत बनाया है।
कभी-कभी भावनात्मक रूप से ज्यादा ध्यान चाहते हैं
अभिनेता ने माना कि, कभी-कभी वह भावनात्मक रूप से ज्यादा ध्यान चाहते हैं। बहन सोहा अली खान से बातचीत में अभिनेता सैफ अली खान ने कहा कि, कई बार इंसान की असुरक्षाएं बचपन के अनुभवों से जुड़ी होती हैं और ऐसे में पार्टनर उन भावनाओं को संभालने में मदद करता है।
रिश्ते में आजादी जरूरी है
हालांकि अभिनेता सैफ अली खान ने यह भी कहा कि, रिश्ते में आजादी जरूरी है, लेकिन प्यार और ध्यान भी उतना ही जरूरी है। बॉलीवुड अभिनेता के मुताबिक शादी सिर्फ दो लोगों का साथ-साथ रहना नहीं होना चाहिए, बल्कि उसमें अपनापन और खास जुड़ाव भी होना चाहिए।
Comments (0)