विश्व प्रसिद्ध पॉप सिंगर शकीरा लगभग 19 साल बाद भारत में लाइव कॉन्सर्ट करने जा रही हैं। मिली जानकारी के अनुसार, अप्रैल 2026 में होने वाले इस टूर को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। टिकटों की भारी मांग को देखते हुए आयोजकों ने शकीरा के इंडिया टूर में एक अतिरिक्त शो भी जोड़ दिया है।
शकीरा भारत में कुल तीन कॉन्सर्ट करेंगी
आपको बता दें कि, शकीरा भारत में कुल तीन कॉन्सर्ट करेंगी। इनमें दो शो मुंबई के Mahalaxmi Racecourse में 10 और 11 अप्रैल को आयोजित होंगे, जबकि तीसरा शो 15 अप्रैल को दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में होगा। कॉन्सर्ट के टिकटों को लेकर भी जबरदस्त होड़ मची हुई है।
जनरल एंट्री टिकट की कीमत करीब 6 हजार रुपये से शुरू
मुंबई शो के लिए जनरल एंट्री टिकट की कीमत करीब 6 हजार रुपये से शुरू हो रही है, जबकि प्रीमियम पैकेज 32 हजार से 35 हजार रुपये तक पहुंच गए हैं।गौरतलब है कि शकीरा ने इससे पहले 2007 में भारत में लाइव परफॉर्म किया था। करीब दो दशक बाद उनकी वापसी से भारतीय फैंस बेहद उत्साहित हैं। उनके लोकप्रिय गानों Hips Don't Lie, Waka Waka (This Time for Africa) और Whenever, Wherever को लेकर दर्शकों में खास क्रेज देखने को मिल रहा है। माना जा रहा है कि शकीरा का यह इंडिया टूर 2026 के सबसे बड़े म्यूजिक इवेंट्स में से एक साबित हो सकता है।
Comments (0)