मिडिल ईस्ट में ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमलों के बाद तनाव का माहौल लगातार बना हुआ है। मिसाइल हमलों और सुरक्षा संकट के बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला कुवैत में फंसी हुई थीं। हालांकि उन्होंने किसी तरह वहां से सुरक्षित वापसी की।
मुझे सचमुच आपकी प्रार्थना की जरूरत है
बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने सोशल मीडिया पर अपनी भावनाओं को साझा करते हुए लिखा कि, प्लेन में बैठने तक सब ठीक था, लेकिन जैसे ही वह सीट पर सेटल हुईं, अचानक घबराहट और डर महसूस होने लगा। उनका दिल जोर-जोर से धड़कने लगा और उन्हें असुरक्षित महसूस हुआ।उन्होंने आगे लिखा है कि, मैं थोड़ा असुरक्षित और चिंतित महसूस कर रही हूं। मुझे सचमुच आपकी प्रार्थना की जरूरत है।
आपका सपोर्ट मेरे लिए बहुत मायने रखता है
सोशल मीडिया पोस्ट में उर्वशी रौतेला ने अपने अनुभव साझा करते हुए आगे लिखा है कि, अगर मेरी बातें भावुक लगें या आपको किसी भी तरह से चिंता हो, तो मैं माफी चाहती हूं। मुझे बस लगा कि मुझे अपने मन की बात शेयर करनी चाहिए। इस समय आपकी दुआएं और सपोर्ट मेरे लिए बहुत मायने रखता है। इस पोस्ट के जरिए उर्वशी ने न सिर्फ अपनी आपबीती साझा की, बल्कि फैंस और लोगों से मानसिक सहारा और प्रार्थनाओं की अपील भी की।
Comments (0)