बॉलीवुड के सुपरस्टार अभिनेता रणवीर सिंह की 'धुरंधर-2' का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है। आदित्य धर निर्देशित यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 700 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होकर नया रिकॉर्ड बना चुकी है। फिल्म और इसकी दमदार कास्ट को लोगों से जबरदस्त प्यार मिल रहा है।
विक्की ने धुरंधर की खूब की तारीफ
'लव एंड वॉर' एक्टर विक्की कौशल ने फिल्ममेकर आदित्य धर की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' और उसके सीक्वल 'धुरंधर: द रिवेंज' के बारे में बात की है। उन्होंने नेशनल कैपिटल में पहले इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ दिल्ली (IFFD) के रेड कार्पेट पर पत्रकारों से बात करते हुए फिल्म और कास्ट की खुलकर तारीफ की।
मैं मुंबई वापस जाते ही धुरंधर देखने वाला हूं
रणवीर सिंह की फिल्म के बारे में बात करते हुए, एक्टर विक्की कौशल ने कहा कि, मैं यह देखकर बहुत खुश हूं कि धुरंधर को लेकर इतना क्रेज है। मुझे पहला पार्ट बहुत पसंद आया था। मैंने अभी दूसरा पार्ट नहीं देखा है, लेकिन आदित्य एक बेहतरीन फिल्ममेकर हैं, उनके पास एक बेहतरीन कास्ट है और मैं बहुत खुश हूं कि सभी को फिल्म इतनी पसंद आ रही है और मैं मुंबई वापस जाते ही इसे देखने वाला हूं।