बारिश में कौनसी बीमारियों का होता है खतरा
बारिश के मौसम में स्किन एलर्जी से लेकर पाचन तक की बीमारियां परेशान करती है।संक्रामक रोग के साथ साथ मच्छरों से होने वाली बीमारियां सबसे ज्यादा परेशान करती।स्किन पर एलर्जी, डेंगू, मलेरिया, फ्लू, इन्फेक्शन, टाइफाइड, चिकनगुनिया, गैस्ट्रोइंटाइटिस जैसी बीमारियां फैलती है।कैसे करे बारिश में होने वाली बीमारियों से बचाव
बारिश के दौरान सड़कों पर या घर के आस पास पानी भरने से मच्छर पनपने लगते है और डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया का खतरा रहता है ऐसे में पूरी बॉडी को कवर करके रखें।जिससे मच्छर के काटने का खतरा कम हो।
मच्छरों से होने वाली बीमारियों से बचने के लिए जलभराव न होने दे।साफ सफाई का बेहद ध्यान रखें।
अपनी डाइट को हेल्थी बनाएं।खाने में सुपरफूड्स की मात्रा बढ़ाएं, जिसमें पौषक तत्व ज्यादा होते है, जिससे इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग होगी।
डिहाइड्रेशन से बचने के लिए बाहर का खाना न खाएं।
पर्सनल हाइजीन का ध्यान रखे हाथों को बार बार साफ करें।
मानसून में उबला और साफ पानी पिएं।
कोशिश करें जल जमाव वाली जगहों पर ने जाएं।
साभार : प्रिशिता शर्मा