हार्ट फेलियर और कार्डियक अरेस्ट के बढ़ते मामलों को देखते हुए,आप समझ ही रहे होंगे कि दिल का ख्याल रखना कितना जरूरी है। इसमें आपकी लाइफस्टाइल की बहुत अहम भूमिका होती है। एक्सरसाइज नहीं करना, मोटापा, खाने की खराब आदतें आदि इन सभी का दिल की सेहत पर बेहद गहरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए जरूरी है कि हम अच्छी लाइफस्टाइल अपनाएं। हाल ही में हुई आईसीएमआर (ICMR) की एक शोध के अनुसार हार्ट फेलियर से बचाव में योग थैरेपी काफी फायदेमंद हो सकती है। आइए जानते हैं कि कौन से योगासन दिल के लिए फायदेमंद होते हैं।
ताड़ासन
इस आसन को करने के लिए दोनों पैरों को जोड़ कर सीधे खड़े हो जाएं। इसके बाद अपने हाथों को जोड़कर धीरे-धीरे सांस अंदर लेते हुए हाथ को ऊपर की ओर खींचें। 10-15 सेकेंड के बाद धीरे-धीरे हाथ नीचे लाएं और रिलेक्स हो जाएं।
वृक्षासन
अपने दोनों पैरों पर सीधे खड़े हो जाएं। धीरे-धीरे अपने एक पैर को दूसरे पैर की जांघ पर अंदर की तरफ रखें। इसके बाद अपने हाथों को जोड़कर धीरे-धीरे सांस लेते हुए ऊपर की तरफ लेकर जाएं। 15-20 सेकेंड के बाद सांस छोड़ते हुए अपने हाथों को नीचे ले आएं और दोनों पैरों पर खडे़ हो जाएं। यही स्टेप अपने दूसरे पैर के साथ भी दोहराएं।
पादांगुष्ठासन
अपने दोनों पैरों को जोड़कर खड़े हो जाएं और अपने हाथों को कमर पर रख लें। अब लंबी सांस लें। धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए आगे की तरफ झुकें और अपने हाथों से अपने पैरों के अंगूठे छूने की कोशिश करें। कुछ सेकेंड बाद रिलेक्स होकर सीधे खड़े हो जाएं।
सेतुबंधासन
जमीन पर सीधे लेट जाएं। अपने दोनों हाथों की हथेलियों को पैरों की तरफ कर अपने सिर के बगल में रखें। अब अपने पैरों और हाथों पर जोर देते हुए अपने हिप ऊपर की तरफ उठाएं। 10-15 सेकेंड के बाद रिलैक्स हो जाएं।
भुजंगासन
अपने पेट के बल जमीन पर लेट जाएं। अपने पैरों को सीधा रख अपनी हथेलियों को अपने बगल में रखें। अपनी हथेली पर वजन डालकर अपनी छाती को उठाएं। कुछ सेकेंड के बाद रिलैक्स हो जाएं।
पश्चिमोतानासन
अपने पैरों को सीधाकर दोनों पैरों को जोड़कर बैठें। अपने हाथ उठाकर धीरे-धीरे आगे की ओर झुकें। अपने पेट को अपनी जांघों से छूने की कोशिश करें। 15-20 सेकेंड के बाद रिलैक्स हो जाएं।
Read More: 30 की उम्र में महिलाएं जरुर कराए ये हेल्थ टेस्ट
Comments (0)