हम कितने सेहतमंद हैं और अगर में कोई समस्या चल भी रही है और कहां-क्या कमी आ रही है, इसे जानने का बेस्ट तरीका है ब्लड टेस्ट, जिसकी मदद से आपको हेल्थ से जुड़ी हर अपडेट्स आसानी से मिलती है। ऐसे बहुत से ब्लड टेस्ट है जिसे आपको करीब 1 साल के भीतर जरूर करवाना चाहिए ताकि आपको आपकी सेहत का हाल, समय रहते पता चले।
1. CBC ब्लड टेस्ट
CBC यानि कंप्लीट ब्लड काउंट ब्लड टेस्ट। यह आपकी ओवर ऑल हैल्थ के लिए है। इससे शरीर में इंफेक्शन, एनीमिया, ल्यूकेमिया आदि के बारे में पता चलता है।
2. लीवर फंक्शन टेस्ट
लीवर फंक्शन टेस्ट से जुड़ा, यह एक ऐसा ब्लड टेस्ट है जो लीवर से जुड़ी बीमारियों और आपको आपका लीवर काम कैसे कर रहा है इस बारे में बताता है। इस ब्लड टेस्ट से आपके शरीर में एंजाइम और प्रोटीन के स्तर का पता चलता है।
3. किडनी फंक्शन टेस्ट
ये ब्लड टेस्ट किडनी फंक्शन टेस्ट के लिए होता है । आपकी किडनी कितनी अच्छे से काम कर रही है। ये उन लोगों को खासतौर पर करवाने के लिए कहा जाता है जो डायबिटीज और हाई ब्लड प्रैशर से मरीज हैं। अगर आपको यूरिन पास करते दर्द होती हैं। यूरिन में ब्लड आता है। बार-बार यूरिन आता है तो यह किडनी से जुड़ी समस्या हो सकती है।
4. लिपिड प्रोफाइल टेस्ट
यह एक कंप्लीट कोलेस्ट्रॉल टेस्ट है जिसे लिपिड पैनल या लिपिड प्रोफाइल कहते हैं। इस ब्लड टेस्ट में आपके कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स लेवल के बारे में बताती है। आपकी धमनियों में कितनी वसा जमी है। गुड और बैड वसा कितनी है इस बारे में जानकारी मिलती है।
5. FBS और PPBS ब्लड शुगर टेस्ट
FBS को फास्टिंग ब्लड शुगर टेस्ट कहते हैं जिसकी मदद से आपके रक्त में शुगर (ग्लूकोज) के स्तर को मापा जाता है, जब आपने कम से कम 8 घंटे तक कुछ भी नहीं खाया होता है। इसे आमतौर पर सुबह के समय लिया जाता है, ताकि रातभर के फास्ट के बाद ब्लड शुगर का स्तर मापा जा सके। यह टेस्ट डायबिटीज या प्रीडायबिटीज का पता लगाने में मदद करता है।
6. ग्लाइकोसिलेटेड हीमोग्लोबिन टेस्ट
इसे ग्लाइकोसिलेटेड हीमोग्लोबिन टेस्ट कहते हैं। यह टेस्ट आपके शरीर में पिछले 2 से 3 महीनों में रक्त में शुगर की एवरेट का पता लगाने के लिए किया जाता है। यह टेस्ट आपके रक्त में मौजूद हीमोग्लोबिन के साथ जुड़ी हुई ग्लूकोज की मात्रा को मापता है। हीमोग्लोबिन के साथ जुड़ी हुई ग्लूकोज को ग्लाइकोसिलेटेड हीमोग्लोबिन कहा जाता है, और इसकी माप को प्रतिशत में व्यक्त किया जाता है। यह टेस्ट उन लोगों के लिए बहुत जरूरी हैं जो डायबिटीज के मरीज है।
7. थायरॉइड टेस्ट
थायरॉइड ग्रंथि गले में स्थित एक महत्वपूर्ण ग्रंथि है, जो हार्मोन का उत्पादन करती है। ये हार्मोन्स शरीर के मेटाबोलिज्म, ऊर्जा स्तर, और कई शारीरिक प्रक्रियाओं को नियंत्रित करते हैं। थायरॉइड की सेहत को मापने के लिए तीन प्रमुख ब्लड टेस्ट्स किए जाते हैं: TSH, T4, और T3।
8. विटामिन D ब्लड टेस्ट
विटामिन D ब्लड टेस्ट, जिसे 25-हाइड्रॉक्सी विटामिन D टेस्ट भी कहा जाता है, यह आपके शरीर में विटामिन D के स्तर की जांच के लिए किया जाता है। विटामिन D हमारे शरीर के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह कैल्शियम के अवशोषण में मदद करता है और हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाता है।
9. विटामिन बी12 ब्लड टेस्ट
विटामिन B12 ब्लड टेस्ट एक सिंपल सा टेस्ट होता है जो आपके शरीर में विटामिन बी12 के स्तर को बताता है। यह शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है, क्योंकि यह लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण, तंत्रिका तंत्र का सही तरीके से काम करने और DNA के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
10. आयरन ब्लड टेस्ट
आयरन ब्लड टेस्ट करवाना इसलिए जरूरी है क्योंकि इससे शरीर में आयरन का लेवल पता चलता है। आयरन शरीर में हीमोग्लोबिन बनाने में मदद करता है जो ऑक्सीजन को शरीर के विभिन्न हिस्सों तक पहुंचाने का काम करता है। अगर आपके शरीर में आयरन की कमी या अधिकता होती है, तो इससे स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं हो सकती हैं। अगर कमी हैं तो दिल, लीवर और बाकी अंगों पर असर डालता है।
11. FSH And LH टेस्ट
FSH और LH का ब्लड टेस्ट हार्मोंन का टेस्ट है। इस टेस्ट के जरिए हार्मोन का लेवल पता चलता है। हार्मोन, पुरुषों और महिला के शरीर में अलग-अलग तरीकों से काम करते हैं और शरीर में हार्मोंन लेवल का संतुलन होना बहुत जरूरी है। इस टेस्ट के जरिए महिला की गर्भधारण में आ रही मुश्किल, मेनोपॉज, पीरियड्स प्रॉब्लम, पीसीओडी, पीसीओएस और पुरुषों के स्पर्म उत्पादन की क्षमता में आने वाली प्रॉब्लम्स आदि का पता चलता है।
Comments (0)