दही स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हेल्दी भी है। दही का नियमित सेवन शरीर को मजबूत और बीमारियों से लड़ने में सहायक बनाता है। दही में कैल्शियम, प्रोटीन, फॉस्फोरस और विटामिन बी12 सहित सभी जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं।
दही के सेवन से पाचन समस्याएं, हड्डियों की कमजोरी, हाई बीपी, दिल के रोग, त्वचा रोग, इम्यूनिटी की कमी और मोटापा जैसी समस्याओं में आराम मिलता है। अधिकतर लोग दही की तासीर को ठंडी मानती हैं और इस वजह से सर्दियों में इसका ज्यादा सेवन नहीं करते।
सर्दियों में दही खाना फायदेमंद है, लेकिन इसे संयमित मात्रा में और सही समय पर खाने से इसका अधिकतम लाभ उठाया जा सकता है। यदि किसी को स्वास्थ्य समस्याएं हैं, तो डॉक्टर की सलाह लेकर ही दही का सेवन करें।
Comments (0)