ज्यादातर लोगों के दिन की शुरुआत चाय के साथ होती है. चाय पीना फायदेमंद है या नुकसानदायक इस पर लंबे समय से बहस होती रही है. कुछ शोध बताते हैं कि, दूध वाली चाय की जगह ब्लैक-टी पीने से कई स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं. जबकि कुछ शोधकर्ताओं का मानना है कि चाय में कैफीन होने के कारण इसके नियमित या ज्यादा सेवन से कई साइड-इफेक्टस भी हो सकते हैं. स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं कि, सीमित मात्रा में चाय पीना आमतौर पर ज्यादातर लोगों के लिए नुकसानदायक नहीं माना जाता है, लेकिन अगर आप दिन में चार-पांच बार चाय पीते हैं तो इससे कुछ साइड इफेक्ट हो सकते हैं. ज्यादातर समस्याएं चाय में मौजूद कैफीन के कारण होती हैं. तो अगर चाय छोड़ दी जाए तो इससे क्या लाभ हो सकते हैं?
आहार विशेषज्ञ क्या कहते हैं?
आहार विशेषज्ञ कहते है कि, सीमित मात्रा में चाय पीने को नुकसानदायक तो नहीं कहा जा सकता है. वहीं अगर आप बिना दूध-चीनी वाली काली चाय जिसमें इम्युनिटी बढ़ाने वाले मसाले मिले हों, उसका सेवन करते हैं तो इसके कई लाभ भी हो सकते हैं. पर यदि आप रोजाना 4-5 बार दूध वाली चाय पी रहे हैं तो इससे कुछ दीर्घकालिक नुकसान का खतरा जरूर रहता है.एक महीने तक चाय छोड़ने से शरीर में परिवर्तन हो सकते हैं. 30 दिनों तक कैफीन का सेवन कम होने से अच्छी और बेहतर नींद आती है, चिंता कम होती है. पाचन स्वास्थ्य में भी सुधार देखा जा सकता है.।
Comments (0)