पीसीओएस महिलाओं में होने वाली एक बहुत ही कॉमन बीमारी बन चुकी है। हार्मोंस से जुड़ी इस बीमारी की खास वजह स्ट्रेस और लाइफस्टाइल को माना जाता है। कई बार डॉक्टर इसे जेनेटिक भी मानते हैं। PCOS की सबसे गंभीर बात ये है कि इसे भी शुगर , ब्लड प्रेशर की तरह लाइफस्टाइल डिजीज माना जाता है। एक बार ये बीमारी हो जाए तो इसे पूरी तरह ठीक नहीं किया जा सकता है। हालांकि दवा, खानपान और एक्सरसाइज से इसे काफी हद तक मैनेज किया जा सकता है। PCOS के लक्षण क्या हैं, ये बीमारी क्यों होती है, और अगर हो जाए तो कैसे इस बैलेंस किया जाए?
PCOS यानि पॉलीसिस्टिक ओवरीज सिंड्रोम, जिसमें ओवरी में सिस्ट यानि छोटी छोटी गांठें बन जाती हैं। पिछले कुछ सालों में महिलाओं में यह समस्या तेजी से बढ़ी है। आंकड़ों के मुताबिक ये बीमारी इतनी गंभीर हो गई है कि देश की हर 10 महिलाओं में से 4 महिलाएं PCOS से ग्रसित हैं। PCOS के बढ़ते मामलों की वजह से हर साल सितंबर में PCOS जागरूकता अभियान चलाया जाता है। जिससे महिलाएं इस बीमारी के बारे में अच्छी तरह जान सकें और उससे बचाव कर सकें।
महिलाओं में सबसे ज्यादा होने वाली बीमारी बनती जा रही है PCOS, जिससे पीरिड्स से लेकर प्रेगनेंसी तक प्रभावित हो सकती है। एक बार किसी को ये बीमारी हो जाए तो इसे सिर्फ कंट्रोल किया जा सकता है।
Comments (0)