अगर हम जीवन में 25 साल से पहले ही यह नियम बना लें कि रोज सुबह जल्दी उठेंगे तो हमें कामयाब होने से कोई नहीं रोक सकता। इस नियम के पीछे जबरदस्त वैज्ञानिक कारण हैं। जब हम सुबह जल्दी उठते हैं तो हमें दिनभर के अपने अनेक कामों के लिए न केवल पर्याप्त समय मिलता है बल्कि उनके बारे में सोचने, विचारने का भी हमें अच्छे से मौका मिलता है। जिस कारण हम तनाव से दूर रहते हैं। याद रखिए, तनाव का सबसे बड़ा कारण ये होता है कि हमें लगता है कि हम कोई काम कर सकते हैं, लेकिन हमारे पास समय नहीं है। इसलिए सुबह जल्दी उठने से हमें वह जरूरी वक्त मिल जाता है, जो हमारी कामयाबी में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। इसके अलावा सुबह जल्दी उठते हैं तो दिनभर पॉजीटिव एनर्जी से भरपूर रहते हैं यानी ऐसे लोगों के मुकाबले डेढ़ से दोगुना परफॉर्मेंस करते हैं जो सोकर देर से जगते हैं।
जिंदगी में कामयाब होने के एक नहीं, अनेक रास्ते हैं। लेकिन हर रास्ता, हर किसी को कामयाब बना दे, यह जरूरी नहीं है। लेकिन अपवाद के तौरपर कुछ रास्ते जीवन में ऐसे होते हैं, जो कभी फेल नहीं होते बशर्ते उन पर चलने के लिए हम कमर कस लें, संकल्प लेकर आगे बढ़ें।
Comments (0)