कुछ बच्चे जीनियस होते हैं और उनमें ऐसी कई आदतें और बातें होती हैं जिनकी मदद से आप समझ सकते हैं कि वो बच्चा जीनियस है।
हर बच्चां अलग होता है और जो खास बातें एक बच्चे में हाेती हैं, वो दूसरे में नहीं हो सकती हैं। कुछ बच्चे पढ़ाई में बहुत होशियार होते हैं, तो कुछ खेल-कूद में आगे रहते हैं। इस तरह हर बच्चा एक-दूसरे से अलग होता है।
इसी तरह कुछ बच्चे जीनियस भी होते हैं और इनमें कुछ बातें या आदतें अलग होती हैं जिनकी मदद से आप ये जान और समझ सकते हैं कि ये बच्चे जीनियस हैं। हम आपको बता रहे हैं कि साइकोलॉजी के अनुसार जीनियस बच्चों में क्या गुण और आदतें होती हैं।
सकारात्मकक दृष्टिकोण
इन बच्चों का जीवन के हर पहलू को लेकर सकारात्मक दृष्टिकोण रहता है। बात समाज की हो या फिर व्यक्तिगत पहलुओं की, ये हर चीज और मुश्किल के सामने सकारात्मक नजरिया रखते हैं और चुनौतियों से घबराते नहीं हैं बल्कि उनका डटकर सामना करते हैं।
फैसला लेना
जीनियस बच्चों के बारे में ये कहा जाता है कि ये फैसले लेने में निपुण होते हैं। इनमें सही और गलत के बीच फर्क समझने का कौशल और क्षमता होती है और ये अपने हर निर्णय के फायदे और नुकसानों का आंकलन करने की भी क्षमता रखते हैं। कहा जा सकता है कि जीनियस बच्चेे अपने फैसले खुद ले सकते हैं।
आत्म -नियंत्रण की भावना
इन बच्चों को अपनी भावनाओं और गुस्से को कंट्रोल करना आता है। आप सोच रहे होंगे कि बच्चे तो इन सभी चीजों के लिए बहुत छोटे होते हैं फिर वो कैसे इतना सब कर सकते हैं। आपको बता दें कि यहां बात जीनियस बच्चों की हो रही है और ये बच्चे खुद पर कंट्रोल रखना जानते हैं।
रचनात्मक होते हैं
जीनियस बच्चों में रचनात्माकता का गुण भी देखा जाता है। इनके कामों ही नहीं बल्कि इनकी सोच और विचारों में भी रचनात्माकता देखी जा सकती है। अगर आप भी एक पैरेंट हैं, तो अपने बच्चे में इस गुण के तलाशकर देखें और अगर उसमें ये गुण नहीं है, तो आप कुछ तरीकों से इसे विकसित भी कर सकते हैं।
Comments (0)