भोपाल। मध्यप्रदेश भाजपा ने अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी है। रतलाम के इब्राहिम शेरानी को BJP अल्पसंख्यक मोर्चा का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल ने शुक्रवार को उनके नाम की घोषणा की और सोशल मीडिया के जरिए नियुक्ति पत्र जारी कर जानकारी दी।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी नियुक्ति पत्र को एक्स पर पोस्ट करते हुए इब्राहिम शेरानी को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं शेरानी
इब्राहिम शेरानी इससे पहले भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा में प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। संगठन में लंबे समय से सक्रिय शेरानी रतलाम से आते हैं और पार्टी की विभिन्न संगठनात्मक गतिविधियों में भाग लेते रहे हैं।
वर्ष 2023-24 में भी वे मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष के तौर पर संगठन से जुड़े रहे। इसके अलावा स्थानीय स्तर पर भाजपा के कार्यक्रमों और अल्पसंख्यक समाज से जुड़े आयोजनों में उनकी सक्रिय भागीदारी रही है।
तत्काल प्रभाव से लागू हुई नियुक्ति
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की ओर से जारी पत्र के मुताबिक इब्राहिम शेरानी को प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नियुक्ति के साथ ही उन्हें मध्यप्रदेश में अल्पसंख्यक मोर्चा की संगठनात्मक जिम्मेदारी संभालनी होगी।
हेमंत खंडेलवाल के प्रदेश अध्यक्ष बनने के 14 महीने बाद नियुक्ति
इब्राहिम शेरानी की नियुक्ति भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के पद संभालने के करीब 14 महीने बाद हुई है। हेमंत खंडेलवाल ने 2 जुलाई 2025 को मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष का पद संभाला था।इसके बाद 18 सितंबर 2026 को इब्राहिम शेरानी को अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश इकाई की कमान सौंपी गई है।