भोपाल: मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर पोस्ट साझा कर ज्योतिबा फुले के सामाजिक संघर्ष, शिक्षा के क्षेत्र में योगदान और पिछड़ों-वंचितों के अधिकारों की लड़ाई को याद किया।
कमलनाथ ने महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर किया नमन
कमलनाथ ने अपनी पोस्ट में लिखा कि महान समाज सुधारक और पिछड़ों-वंचितों के हक की लड़ाई लड़ने वाले महात्मा ज्योतिबा फुले को उनकी पुण्यतिथि पर सादर नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि।उन्होंने कहा कि ज्योतिबा फुले ने समाज में समानता स्थापित करने और वंचित वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया।
समतामूलक समाज के निर्माण में योगदान को किया याद
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले का शिक्षा और समतामूलक समाज के निर्माण में योगदान देश हमेशा याद रखेगा।