जबलपुर: जबलपुर में आयोजित संविधान रक्षा मार्च में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने भाग लिया। इस आयोजन को लेकर कांग्रेस नेता नकुलनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर मार्च में शामिल हुए सभी लोगों का आभार जताया।
संविधान रक्षा मार्च में बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग
कांग्रेस नेता नकुलनाथ ने अपनी एक्स पोस्ट में लिखा कि संस्कारधानी जबलपुर में आयोजित संविधान रक्षा मार्च में बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों, कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने हिस्सा लिया।उन्होंने मार्च में शामिल सभी लोगों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोगों का उत्साह, समर्पण और सहभागिता लोकतांत्रिक ताकत का प्रतीक है।
लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प
कांग्रेस नेता नकुलनाथ ने अपने संदेश में संविधान और लोकतंत्र की मजबूती पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने की जरूरत है।उन्होंने स्पष्ट किया कि संविधान की रक्षा, लोकतंत्र की मजबूती और जनहित के मुद्दों को लेकर उनका संकल्प अडिग है।कांग्रेस नेता नकुलनाथ ने संविधान रक्षा मार्च के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों के साथ हुई चर्चा का भी उल्लेख किया।उन्होंने मीडिया के साथियों का सार्थक चर्चा, सहयोग और समर्थन के लिए आभार जताया।