दिल्ली में G-20 के आयोजन की तैयारी जोरो-शोरों पर चल रही है। इसी दौरान सामने आए राष्ट्रपति के डिनर के निमंत्रण पर 'प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया' की जगह 'प्रेसिडेंट ऑफ भारत' लिखा होने पर देश का नाम बदले जाने के अनुमान लगाए जा रहे हैं। वहीं अब इस पर राजनीति तेज हो गई हैं। पूरा विपक्ष इसे लेकर केंद्र सरकार का विरोध जता रहा है। फिलहाल अब समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने देश का नाम बदले जाने की चर्चाओं के बीच बीजेपी को अपना नाम बदलने की सलाह दी है।
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने देश का नाम बदले जाने की चर्चाओं के बीच बीजेपी को अपना नाम बदलने की सलाह दी है।