पीएम मोदी ने राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। इससे पहले अपने अंतिम मंत्रिमंडल की बैठक में चुनावी परिणामों पर पीएम मोदी ने कहा कि, हार जीत राजनीति का हिस्सा है। नंबर गेम चलता रहता है। इस दौरान पीएम मोदी ने मंत्री परिषद के सहयोगियों से ये भी कहा कि, हमने दस वर्ष अच्छा काम किया आगे भी करेंगे।
अंतिम परिणाम में NDA को 292 सीटें मिली हैं जबकि INDIA के हिस्से 234 सीटें आई हैं। वहीं, अन्य के खाते में 17 सीटें गई हैं।