नई दिल्ली, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को लगातार दूसरे दिन मणिपुर की सुरक्षा स्थिति और वहां सुरक्षाबलों की तैनाती की समीक्षा की। सूत्रों के अनुसार, शाह ने शीर्ष अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे जातीय हिंसा से प्रभावित राज्य में जल्द से जल्द शांति व्यवस्था बहाल करें। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मौजूदा स्थिति से निपटने के लिए सीएपीएफ की 50 और कंपनियां तैनात करने का फैसला किया।
दरअसल, मणिपुर में हालात दिन-प्रतिदिन बिगड़ते जा रहे हैं। इस स्थिति को कंट्रोल करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र में अपना चुनावी दौरा रद्द कर रविवार को दिल्ली लौटकर वहां की स्थिति पर सुरक्षा समीक्षा की थी। सोमवार को भी उन्होंने आला अधिकारियों के साथ फिर से एक हाई लेवल बैठक की।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मणिपुर की सुरक्षा स्थिति पर लगातार दूसरे दिन समीक्षा बैठक की। उन्होंने राज्य में जल्द से जल्द शांति बहाल करने के निर्देश दिए। मणिपुर में हिंसा को नियंत्रण करने के लिए सीएपीएफ की 50 और कंपनियां तैनात की जाएंगी।
Comments (0)