लोकसभा चुनाव 2024 समाप्त हो गए हैं। NDA ने नरेंद्र मोदी को अपना नेता चुन लिया है। बीजेपी नेता नरेंद्र मोदी 9 जून को प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे। मगर अभी भी इंडी गठबंधन के नेताओं की तरफ से NDA पर हमला जारी है। इसी क्रम में कांग्रेस की तरफ से कहा गया कि, NDA नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू पर निर्भर है। वहीं कांग्रेस के इस बयान पर PDU नेता ललन सिंह ने तीखा पलटवार किया है।
नीतीश कुमार ने कहा था कि, अभी जो लोग इधर-उधर जीत गए हैं। वो सब लोग अगली बार हारेंगे। ये सब लोग (विपक्ष) बिना मतलब की बात कर रहे हैं। ये लोग कोई काम किए हैं।