दिल्ली कूच कर रहे 101 किसानों और पुलिस के बीच शंभू बॉर्डर पर झड़प हो गई। इस दौरान किसानों ने पुलिस की तरफ से लगाए गए बैरिकेडिंग को हटाने की कोशिश की तो पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया, जिसमें कई किसान घायल हुए हैं।
कांग्रेस किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बजरंग पूनिया ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, एक तरफ सरकार कह रही है कि, हम किसानों को नहीं रोक रहे हैं, लेकिन दूसरी तरफ वे आंसू गैस और अन्य चीजों का इस्तेमाल कर रहे हैं।
Comments (0)