अभिनेता अल्लू अर्जुन जेल से रिहा हो गए हैं। तेलंगाना हाई कोर्ट ने उन्हें 4 हफ्ते की अंतरिम जमानत दी है। अल्लू अर्जुन को हैदराबाद के संध्या थिएटर में मची भगदड़ के मामले में गिरफ्तार किया गया था। निचली अदालत ने उन्हें 14 दिन की हिरासत में भेजा था। हालांकि बाद में हाई कोर्ट से उन्हें राहत मिल गई थी। जेल अधिकारियों को शुक्रवार देर रात तक जमानत की प्रति नहीं मिलने के कारण अल्लू अर्जुन की रात जेल में ही गुजरी थी। निचली अदालत के आदेश के बाद अल्लू अर्जुन को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चंचलगुडा जेल भेजा गया था।
अभिनेता अल्लू अर्जुन जेल से रिहा हो गए हैं। तेलंगाना हाई कोर्ट ने उन्हें 4 हफ्ते की अंतरिम जमानत दी है। अल्लू अर्जुन को हैदराबाद के संध्या थिएटर में मची भगदड़ के मामले में गिरफ्तार किया गया था।
Comments (0)