New Delhi: शिवसेना के प्रवक्ता संजय राउत ने महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के इस्तीफे पर निशाना साधा है। शिवाजी महराज (Shivsena) और सावित्रीबाई फूले पर उनकी टिप्पणी के कारण उन्हें पहले ही हटा देना चाहिए था और यही लोगों की मांग थी। भगत सिंह कोश्यारी के इस्तिफे के बाद अब झारखंड के राज्यपाल रमेश बैंस को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
संजय राउत ने प्रेस से बात करते हुए कहा कि राज्यपाल बदलना महाराष्ट्र के लिए एहसान नहीं है। एक साल हो गया है जब पूर्वराज्यपाल ने शिवाजी महराज और सावित्रीबाई फुले पर उन्होंने टिप्पणी की थी, जिसके बाद लोगों ने उन्हें हटाने को लेकर मांग की थी।
शिवाजी और सावित्रीबाई पर हुई टिप्पणी का किया था समर्थन
राउत ने आगे कहा कि राज्य को एक नया राज्यपाल (Shivsena) मिला है लेकिन किसी को ज्ञात नहीं कि वो बैस है या पक्षपाति है। लेकिन हम नए राज्यपाल का स्वागत करते हैं वैसे भी कई वर्षों से राज्यपाल बदलने की मांग थी। संजय राउत ने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि इतिहास में दर्ज होगा कि शिवाजी महराज औऱ सावित्रीबाई फुले पर अपमानजनक टिप्पणी करने वाले को भाजपा का समर्थन मिला था। संजय राउत ने आगे कहा कि उम्मीद है महाराष्ट्र के नए राज्यपाल संविधान के अनुसार ही कार्य करेंगे और राजभवन को भाजपा कार्यालय बनने नहीं देंगे।
इन जगहों पर बदले गए राज्यपाल
राष्ट्रपित ने केंद्र शासित प्रदेश समेत 12 राज्यों के राज्यपालों और एक उप राज्यपाल के पद के लिए नियुक्ती के नामों की घोषणा की है। अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल डॉ. बी.डी. मिश्रा को लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति एस अब्दुल नज़ीर को आंध्र प्रदेश के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया है। वहीं झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस के जगह पर तमिल नाडु के वरिष्ठ नेता सीपी राधाकृष्णन को नियुक्त किया गया है।
Read More- Supreme Court: BBC Documentary पर लगी रोक को चुनौती, SC ने सुनवाई की दी तारीख
Comments (0)