लोकसभा चुनाव 2024 में NDA की जीत पर बिहार के पूर्व सीएम और 'हम' पार्टी के सांसद जीतन राम मांझी ने सूबे के सीएम नीतीश कुमार की खुलकर तारीफ की है। मांझी ने बिहार के सीएम की तारीफ करते हुए कहा कि, नीतीश कुमार एक महान नेता हैं और वे बिहार के नायक के रूप में सामने आए हैं। वे हर तरह से सक्षम हैं। हम सांसद ने आगे कहा कि, मैं उनके ( नीतीश कुमार ) उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।
जीतन राम मांझी ने कहा कि, 9 मई को प्रधानमंत्री और मंत्रिपरिषद की शपथ है। कितने मंत्री और किनको शपथ लेना है उससे मुझे कोई मतलब नहीं है।