इस समय देश में चुनावी माहौल चल रहा है। इसी को लेकर यूपी के गोरखपुर के बांसगांव में आज चुनावी कार्यक्रम का आयोजन हुआ। राज्य के सीएम योगी इस कार्यक्रम का हिस्सा बने। इस दौरान सीएम योगी ने विशाल जनसभा को संबोधित किया।
सीएम योगी ने कहा कि, पीएम मोदी के नेतृत्व में तेजी से विकास हो रहा है, पीएम मोदी के नेतृत्व में देश का सम्मान बढ़ा है।