हरियाणा में कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा को लेकर सियासी माहौल गर्म हो गया है। सतारूढ़ पार्टी बीजेपी ने उन्हें पार्टी में सम्मिलित होने का खुला प्रस्ताव दिया है। सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि, बहन कुमारी शैलजा का कांग्रेस में अपमान हुआ है। हमने कई नेताओं को अपने साथ मिलाया है तथा हम उन्हें भी अपने साथ लाने के लिए तैयार हैं।
भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, जब कांग्रेस अपनी दलित नेता कुमारी शैलजा का सम्मान नहीं कर पाई, तो वह प्रदेश के बाकी दलितों का क्या करेगी।