सोशल मीडिया पर दो लड़कियों का हंस कर राष्ट्रगान (National Anthem) गाते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस दौरान लड़कियां हाथ में सिगरेट लेकर जन-गण-मन गाते हुए जोर-जोर से ठहाके लगाती नजर आ रही हैं। वायरल वीडियो को बीजेपी महासचिव अनुपम भट्टाचार्जी ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया है। वीडियो में नाबालिग लग रही दो लड़कियां हंस रही हैं और राष्ट्रगान गा रही हैं। उनके गाने के अंदाज से पता चल रहा है कि वे राष्ट्रगान का मजाक उड़ा रही हैं। दोनों लड़कियां हाथ में सिगरेट लिए हुए हैं और उसे पकड़कर जन-गण-मन गा रही हैं।
लड़कियों पर कार्रवाई की मांग
वीडियो को शेयर करते हुए अनुपम भट्टाचार्जी ने लड़कियों की पहचान कर उनपर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- 'कौन हैं ये? राष्ट्रगान (National Anthem) का अपमान करने के आरोप में इन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए। वीडियो को रीट्वीट करें ताकि इन्हें और इनके परिवारों को ढूंढा जा सके।'
এরা কারা? জাতীয় সংগীতের অবমাননার জন্য অবিলম্বে এদের গ্রেফতার করা উচিত ।ভিডিওটি রিটুইট করুন যাতে এদের এবং এদের পরিবারকে খুঁজে পাওয়া যায়।@tathagata2 @Amitava_BJP @BJP4Bengal @Santanurc1958 @SaroopCKol @JasBJP @KrishanuOnline @DrSukantaBJP @paulagnimitra1 @IndranilKhan pic.twitter.com/uXzowZ7UIM
— Anupam Bhattacharjee (@anunaba2002) April 6, 2023
वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है और कई लोग कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पूर्व राज्यपाल तथागत रॉय ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि ये दोनों लड़कियां सिगरेट पीते हुए हमारे राष्ट्रगान का मजाक उड़ा रही हैं। उन्हें धूम्रपान नहीं करना चाहिए, और यदि वे नाबालिग हैं, तो उन्हें किशोर न्याय अधिनियम के तहत कानून की कठोरता से अवगत कराया जाना चाहिए। इसके अलावा आम लोगों ने वीडियो को लेकर नाराजगी जताई है।
These two girls are insulting our National Anthem by trying to sing it in a disdainful and contemptuous manner and meanwhile smoking a cigarette.
— Tathagata Roy (@tathagata2) April 6, 2023
They ought to be smoked out and subjected to the rigours of law. If they are minors then under Juvenile Justice Law.
Please retweet. https://t.co/63szYNmj0f
‘मैं एकनाथ शिंदे को उड़ा दूंगा’, CM Eknath Shinde को मिली जान से मारने की धमकी
Comments (0)