PM Narendra Modi: पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 (Global Investors Summit 2023) का उद्घाटन करने के लिए 10 फरवरी को उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। इस कार्यक्रम के बाद वो मुंबई में वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने के लिए महाराष्ट्र के लिए रवाना होंगे। PMO के अनुसार, पीएम मोदी (PM Modi) सुबह करीब 10 बजे लखनऊ जाएंगे जहां वह ग्लोबल ट्रेड शो का उद्घाटन करने के साथ इन्वेस्ट यूपी 2.0 का भी शुभारंभ करेंगे। उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 10 फरवरी से 12 फरवरी तक निर्धारित है। इसके बाद पीएम छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस में दो वंदे भारत ट्रेनों का शुभारंभ करने के लिए मुंबई रवाना होंगे।
भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे
मुंबई-सोलापुर वंदे भारत ट्रेन और मुंबई-साईंनगर शिरडी वंदे भारत ट्रेनों को प्रधानमंत्री (Narendra Modi) छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल, मुंबई से हरी झंडी दिखाएंगे। खासतौर पर मुंबई-सोलापुर वंदे भारत ट्रेन देश की 9वीं वंदे भारत ट्रेन होगी, जो सोलापुर में सिद्धेश्वर, सोलापुर के पास अक्कलकोट, तुलजापुर, पंढरपुर और पुणे के पास आलंदी जैसे महत्वपूर्ण तीर्थस्थलों की यात्रा की सुविधा प्रदान करेगी। मुंबई-साईनगर शिरडी वंदे भारत ट्रेन देश की 10वीं वंदे भारत ट्रेन होगी। यह महाराष्ट्र में नासिक, त्र्यंबकेश्वर, साईंनगर शिर्डी और शनि सिंगणापुर जैसे महत्वपूर्ण तीर्थस्थलों की कनेक्टिविटी में भी सुधार करेगी।
कुरार अंडरपास करेंगे लोगों को समर्पित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) मुंबई में सांताक्रूज चेंबूर लिंक रोड (SCLR) और कुरार अंडरपास को भी लोगों को समर्पित करेंगे। कुर्ला से वकोला तक और कुर्ला में एमटीएनएल जंक्शन, बीकेसी से एलबीएस फ्लाईओवर तक नवनिर्मित एलिवेटेड कॉरिडोर शहर में पूर्व-पश्चिम कनेक्टिविटी को बढ़ाएगा। ये वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे को ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे से जोड़ते हैं जिससे पूर्वी और पश्चिमी कनेक्ट होते हैं।
ये भी पढ़े- Budget Session 2023: पीएम मोदी आज देंगे धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब, लोकसभा में नहीं किया अडानी का जिक्र
Comments (0)