New Delhi: मन की बात के 97वें संस्करण को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने IISC (PM Modi On IISC) की रिकॉर्ड-ब्रेकिंग 'पेटेंट' की सफलता पर खुशी जताई। मोदी ने कहा कि IISC एक अद्भुत मिसाल पेश कर रहा है। बता दें कि आज सुबह 11 बजे पीएम मोदी ने साल 2023 के पहले मन की बात कार्यक्रम किया। जिसमें उन्होंने कहा, ‘मेरे प्यारे देशवासियो, अब मैं 'मन की बात' में एक ऐसे विषय पर बात करूंगा, जिसमें आपको आनंद और गर्व की अनुभूति होगी और आपका मन कहेगा- वाह क्या आनंद! देश के सबसे पुराने विज्ञान संस्थानों में से एक, भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरु एक अद्भुत उदाहरण पेश कर रहा है।’
पीएम मोदी ने ये भी कहा
'मन की बात' में मैंने पहले चर्चा की है (PM Modi On IISC) कि इस संस्था की स्थापना के पीछे किस प्रकार भारत के दो महान व्यक्तित्व जमशेदजी टाटा और स्वामी विवेकानंद की प्रेरणा रही है। और हमारे लिए हर्ष और गर्व की बात यह है कि वर्ष 2022 में इस संस्थान के नाम कुल 145 पेटेंट हो चुके हैं। इसका मतलब है - हर पांच दिन में दो पेटेंट। यह रिकॉर्ड अपने आप में अद्भुत है। मैं IISc की टीम को भी इस सफलता के लिए बधाई देना चाहता हूं।
ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स को लेकर कहा
उन्होंने कहा, सिर्फ पेटेंट की बात करें तो पिछले पांच साल में करीब 50 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स में भी भारत की रैंकिंग में जबरदस्त सुधार हुआ है और अब यह 40वें स्थान पर पहुंच गया है, जबकि 2015 में ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स में भारत 80वें स्थान से भी पीछे था।
उन्होंने आगे कहा कि मैं आपको एक और दिलचस्प बात बताना चाहता हूं। भारत में पिछले 11 सालों में पहली बार घरेलू पेटेंट फाइलिंग की संख्या विदेशी फाइलिंग से ज्यादा देखी गई। यह भारत के बढ़ते वैज्ञानिक कौशल को भी दर्शाता है।
Read More- Hindenburg Report: मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- ‘LIC के पैसे का हो रहा दुरुपयोग’
Comments (0)