NCP प्रमुख शरद पवार ने कोल्हापुर में कहा कि, BJP को हराने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस के साथ विपक्षी एकता बहुत जरूरी है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि, देश के कई राज्यों में विपक्ष को एक छतरी के नीचे लाने में बहुत दिक्कत हैं।
BJP को हराने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर हम कांग्रेस के साथ हैं
शरद पवार ने कहा कि, राष्ट्रीय स्तर पर हम कांग्रेस के साथ हैं। देश के कई राज्यों की विपक्षी पार्टियों का भी साथ आना जरूरी है, लेकिन कई राज्यों में बीजेपी के खिलाफ साथ आने में दिक्कतें हैं। उन्होंने कहा कि, कुछ प्रदेशों में क्षेत्रीय पार्टियों की सीधी टक्कर कांग्रेस के साथ है। जो दिक्कत की बात है। राष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत वैकल्पिक व्यवस्था कैसे बन सकती है, इस पर काम जारी है।
सब को साथ लाने के लिए लगातार प्रयास जारी है
जब शरद पवार से पूछा गया की विपक्ष को इकट्ठा करने के लिए कई नेता अपने-अपने स्तर पर जुटे हुए है और विपक्ष की एकता की स्तिथि कितनी मजबूत है, तो इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि, इस मामले में अभी सकारात्मक कहे जाने के लायक कुछ नहीं है। मैं खुद बहुत से लोगों से बात कर रहा हूं। सब को साथ लाने के लिए लगातार प्रयास जारी है, पर स्थानीय मुद्दों से चीजें अटक रही हैं।
एक मजबूत विकल्प देने के लिए कांग्रेस के साथ जुड़ना बहुत जरूरी है
वहीं आगे शरद पवार ने कहा कि, यह बात सही है कि, बीजेपी के सामने एक मजबूत विकल्प देने के लिए कांग्रेस के साथ जुड़ना बहुत जरूरी है, पर यह भी सच है कि, बहुत से राज्यों में इसके अनुकूल महौल नहीं हैं। उन्होंने कहा कि, 2 दिन बाद संसद का सत्र शुरू हो जाएगा। इस दौरान सभी लोग मिलेंगे और वहां इस विषय पर चर्चा होगी।
ये भी पढ़ें - BBC documentary : ब्रिटेन के सांसद का बयान – पीएम मोदी ने गुजरात दंगों को रोका, BBC की डॉक्यूमेंट्री ‘अपमानजनक’
Comments (0)