Kerala - केरल के सीएम पिनाराई विजयन ने RSS पर बड़ा प्रहार किया है। सीएम ने RSS को मुसलमानों और ईसाइयों का सबसे बड़ा दुश्मन बताया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि, संविधान जो जातिगत भेदभाव और धार्मिक घृणा के खिलाफ लड़ने का सबसे अच्छा हथियार था, लेकिन वर्तमान में हमले का शिकार हो रहा है। Kerala के सीएम पिनाराई विजयन ने आगे कहा कि, संविधान पर हमलों के अलावा इतिहास को फिर से लिखने की कोशिश की जा रही हैं।
RSS का एक लक्ष्य देश को हिंदू राष्ट्र बनाना Kerala CM
सीएम पिनाराई विजयन ने RSS पर आरोप लगाते हुए कहा कि, RSS ने यह साफ कर दिया है कि, उनका लक्ष्य सिर्फ एक है, और वो है भारत को हिंदू राष्ट्र में बदलना। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर आरोप लगाया है कि, बीजेपी ने स्वतंत्रता संग्राम में हिस्सा नहीं लिया। सीएम ने बीजेपी और आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहा कि, वे हमारे देश के संविधान और लोकतंत्र की जड़ो पर हमला कर रहे हैं। अगर संविधान को नष्ट कर दिया गया तो सब खत्म हो जाएगा।
अल्पसंख्यक, बल्कि दलित और आदिवासी भी खतरे में हैं
सीएम पिनाराई विजयन ने यह भी कहा कि, RSS महात्मा गांधी की हत्या को 'मौत' के रूप में वर्णित करता है और कुछ हलकों से यह दावा कि, बी आर अंबेडकर संविधान के मसौदाकारों में से नहीं थे। सीएम विजयन ने दावा किया कि, न केवल धार्मिक अल्पसंख्यक, बल्कि दलित और आदिवासी भी खतरे में हैं और देश के विभिन्न हिस्सों में उन पर हमला किया जा रहा है और उनका शोषण किया जा रहा है।
बीजेपी का पलटवार
केरल के सीएम पिनाराई विजयन के आरोप पर भारतीय जनता पार्टी ने पलटवार किया है। बीजेपी ने कहा है कि, सीएम को संविधान पर एक भी शब्द बोलने का नैतिक अधिकार नहीं है। भारती जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के सुरेंद्रन ने सीएम पर आरोप लगाते हुए कहा है कि, सीएम विजयन संविधान को कोई महत्व नहीं देते हैं और चरमपंथी और आतंकवादी समूहों को संरक्षण देने का काम कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें - CG Budget 2023: बजट को लेकर भूपेश सरकार ने शुरु की तैयारियां शुरु, इन 3 मंत्रियों से चर्चा करेंगे सीएम भूपेश
Comments (0)