बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। उन्हें आज यानी शनिवार को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में एडमिट कराया गया है। उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने अपोलो अस्पताल में भर्ती लाल कृष्ण अडवाणी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अपोलो अस्पताल के डॉक्टर से भी फोन पर बात की है। नड्डा ने आडवाणी जी के परिवार वालों से फोन पर बात किया। फिलहाल अपोलो अस्पताल के आईसीयू में लालकृष्ण आडवाणी जी का ट्रीटमेंट किया जा रहा है। डॉ. विनीत सूरी की देखरेख में उनका इलाज किया जा रहा है।
बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। उन्हें आज यानी शनिवार को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में एडमिट कराया गया है।
Comments (0)